आज़मगढ़ को प्रदेश स्तर पर IGRS में प्रथम स्थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग द्वारा सम्मान समारोह किया गया आयोजित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने जनपद के सभी थानों के IGRS मुंशियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस प्रशासन की टीम वर्क, जनता से प्राप्त सहयोग और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने सभी को इसी प्रकार सेवा भाव व दक्षता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *