आजमगढ़ सलमानी हॉस्पिटल में स्टाफ से मारपीट व पिस्टल लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित सलमानी टीचिंग अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट और पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।आपको बता दे की थाना कोतवाली क्षेत्र के सलमानी टीचिंग अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स सूरज मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 मार्च की रात करीब 3:30 बजे ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति ने उनसे विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पिस्टल तान दी और छीनाझपटी के दौरान गला दबाकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे आरोपी गुफरान (38 वर्ष) को उकरौड़ा-सिक्स लेन मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से01 अवैध पिस्टल02 जिंदा कारतूसबरामद किए हैं।आरोपी के खिलाफ केसआरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *