सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ निस्तारणरास्ता, बंद होने से ग्रामीण परेशान जर्जर मकान में रहने वाला परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के कुरेहरा तेज सिंह गांव के ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार लालगंज को प्रार्थना पत्र देकर गांव के सार्वजनिक रास्ते से कथित अतिक्रमण हटाकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार गांव के उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर तक जाने वाला सार्वजनिक रास्ता कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवरुद्ध कर दिया गया है। आरोप है कि राजेश सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह द्वारा रास्ते की भूमि पर पक्का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा रास्ते पर मिट्टी डालने तथा खेत की ओर जाने वाले मार्ग को भी कथित रूप से बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में लगातार परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर इसके पहले भी कई बार तहसील परिसर और थाना परिसर में अधिकारियों से शिकायत कर गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक मामले का स्थायी निस्तारण नहीं हो सका। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों के मुताबिक रास्ता बाधित होने का असर एक परिवार पर विशेष रूप से पड़ा है। बताया गया कि रास्ते की समस्या के चलते परिवार का मकान भी जर्जर हालत में पहुंच गया है। परिवार के सामने अब हर दिन सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। परिवार के लोगों का कहना है कि जर्जर मकान में रहते हुए उन्हें प्रतिदिन यह डर सताता है कि आज वे और उनका परिवार सुरक्षित रह पाएगा या नहीं। किसी आपात स्थिति में रास्ता बाधित होने के कारण बाहर निकलना भी मुश्किल हो सकता है।ग्रामीणों ने तहसीलदार से मामले की स्थलीय जांच एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश कराकर सार्वजनिक रास्ते की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और रास्ते को पूर्ववत खुलवाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर आवेदक के साथ कई ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग का समर्थन किया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कराई जाए, ताकि सार्वजनिक रास्ते से आवागमन बहाल होने के साथ जर्जर मकान में रह रहे परिवार की सुरक्षा को लेकर बनी चिंता का भी समाधान हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *