15 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म- ब्लैकमेलिंग मामले में कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी के मामले में फरार चल रहे ₹15,000 के इनामी वांछित अभियुक्त आशीष उर्फ खुश्शु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 9 सितंबर की रात 9:35 बजे बेलइसा ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के साथ धमकी दी। मामले में कोतवाली थाने पर मु0अ0सं0 348/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तारी के लिए वांछित आरोपी पर ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त आशीष उर्फ खुश्शु (23), निवासी सरफुद्दीनपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़ है। पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी समेत कोतवाली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *