UPSI भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में आजमगढ़ पुलिस की तत्परता, महिला अभ्यर्थी को समय से पहुँचाया परीक्षा केंद्र

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित UPSI भर्ती परीक्षा दौरान आज दिनांक 15.03.2026 को PRB 5385 के हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह द्वारा सराहनीय मानवीय कार्य किया गया। एक महिला अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र को लेकर असमंजस की स्थिति में थीं, जिसके कारण उन्हें समय से परीक्षा केंद्र पहुँचने में कठिनाई हो रही थी। स्थिति को समझते हुए हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभ्यर्थी को राजकीय इंटर कॉलेज रैदोपुर से राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी, सठियांव, थाना मुबारकपुर तक सुरक्षित पहुँचाया गया, जिससे वह समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचकर द्वितीय पाली की परीक्षा में सम्मिलित हो सकीं। जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर,आजमगढ़ पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *