


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के चुनहवा बाजार में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आपको बता दे की अजमतगढ़ क्षेत्र के महादेव नगर निवासी रमाकांत पुत्र प्रभु लकड़ी लेने के लिए चुनहवा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इस दौरान हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों की बाइक का नंबर UP50CH4313 है। पीड़ित पक्ष ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
