



गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुवापार गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। शादी के 14 साल बाद भी संतान न होने के उलाहने और अक्सर होने वाले विवाद के चलते एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के हस्तक्षेप और शरीर पर चोट के निशानों को देखते हुए मायके पास की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार, ग्राम जमीन हरखोरी धनछुला (थाना जीयनपुर) निवासी सिम्पी सिंह (36 वर्ष) की शादी 14 वर्ष पूर्व रतूआपार निवासी पंकज सिंह पुत्र राम सिंह के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि संतान न होने के कारण पंकज और उसके परिवार वाले सिम्पी को प्रताड़ित करते थे और आए दिन घर में झगड़ा होता था।बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में सिम्पी की मृत्यु हो गई। ससुराल पक्ष ने घटना को छिपाने की कोशिश की और सुबह आनन-फानन में दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच, शादी में मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति ने सिम्पी के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे।मृतका के भाई अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जब वे गांव पहुंचे, तो सिम्पी के शरीर और पेट पर चोट के गहरे निशान थे। डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाई गई, ससुराल पक्ष ने बहाना बनाया कि सिम्पी रात में हैंडपंप पर पानी लेने गई थी, जहां गिरने से उसके सिर में चोट लगी और मौत हो गई। हालांकि, चोट के निशान स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा कर रहे थे।मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता सूर्य प्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पंकज सिंह (पति), विनय सिंह (देवर)रामसिंह की पत्नी (सास), के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि :”सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।“
