मुबारकपुर पुलिस का वारंटी अभियान तेज: 8 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में की गई।पुलिस ने चिवटही, गुजरपार और फखरुद्दीनपुर गांवों से विभिन्न मामलों में वांछित 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें बद्री प्रसाद, उमेश सोनकर उर्फ विक्की, रमेश सोनकर, नागेंद्र सोनकर, संगीता सोनकर, तारा देवी, सुदामी देवी तथा घमसू शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मुकदमों में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। सभी वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।इस अभियान में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र नारायण शुक्ल, उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार समेत थाना मुबारकपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *