आजमगढ़ जमीनी विवाद में दबंगई की हदें पार, दिनदहाड़े निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने का वीडियो वायरल

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौबरार तुर्कचारा गांव से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा निर्माणाधीन मकान की दीवार जबरन गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि खुलेआम कानून को हाथ में लेते हुए दबंग निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना जमीनी विवाद के चलते अंजाम दी गई, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।मामले को लेकर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें जमीनी विवाद के कारण कुछ लोग दीवार गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष महाराजगंज को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।एसपी ग्रामीण ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य और घटनाक्रम सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर दबंगों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि दिनदहाड़े निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *