आजमगढ़ जमीन विवाद में भाजपा जिला उपाध्यक्ष का फूटा गुस्सा, आत्मदाह की धमकी मचा हड़कंप

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा ने आत्मदाह की धमकी दी थी। इस सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर शहर कोतवाल समेत भारी संख्या में पुलिस कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंच गई। मामला रानी की सराय थाना क्षेत्र के ग्राम क्यामपुर स्थित भूमि से जुड़ा है। भाजपा नेता का आरोप है कि जिलाधिकारी के आदेश पर की गई पैमाइश के बावजूद पुलिस विपक्षी के दबाव में आकर अवैध कब्जा करा रही है। उन्होंने रानी की सराय थाना प्रभारी पर एकतरफा कार्रवाई और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हरिवंश मिश्रा का कहना है कि उनके भाई ईश्वर शरण मिश्रा को कई बार थाने ले जाकर अपमानित किया गया और बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास किया गया। लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट दिखाने के बावजूद थाना प्रभारी द्वारा उसे मानने से इनकार कर दिया। भाजपा नेता ने कहा कि उपजिलाधिकारी द्वारा पूर्व में आश्वासन दिया गया था कि मौके पर कोई कब्जा नहीं होगा, इसके बावजूद कार्रवाई की गई। लगातार सुनवाई न होने और मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस प्रशासन भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मनाने में जुटा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *