

गौरव श्रीवास्तव,आज़मगढ़। अमजद अली इंटरमीडिएट कॉलेज मोहम्मदपुर में विद्यालय के संस्थापक अमजद अली वकील की 29 में पुण्यतिथि मनाईं गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष नदीम अमजद ने की तथा संचालन आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का आगाज तिलावत ए कलाम पाक से किया गया।इसके बाद बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मिठाई लाल ने कहा कि अमजद साहब के कदमों के निसान पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांव की ओर लौटो के आधार पर उन्होंने मुहम्मदपुर में 1941 में एक मकतब की नींव डाली जो आपके सामने अमजद अली इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर के रुप में विद्यमान है । यहां पर विज्ञान ,मानवीकी एवं वाणिज्य विभाग की शिक्षा दी जाती है । यहां बच्चे जिले स्तर से मंडल स्तर तक की तमाम प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा चुके हैं । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम अपने आचरण में उनकी बातों को उतारेंगें ।ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि आज विद्यालय के पूर्व प्रबंधक अज़फर गजनवी और अध्यक्ष डॉ असद की कमी महसूस हो रही है । फिर भी उन लोगों के बताएं रास्ते पर हम लोग चलेंगे जिससे ये मिशन पूरा होगा।उन्होंने कहा कि अमजद को ढूंढना वह मिलेगा वहीं कहीं। इल्मो अमल की जब कोई दुनिया दिखाई दे । मोहम्मद आजम ने कहा कि अमजद साहब ने जो ज्ञान की ज्योति जला दी है वह आनंत काल तक आपके नाम को रोशन करती रहेगी। उप प्रबंधक अदील अमजद ने कहा के हमें समाज के उन्नति के लिए प्रयास करना है । यदि हर व्यक्ति अपना कार्य ईमानदारी से करें तो उन्हें सफलता एक दिन में नहीं लेकिन एक दिन जरूर मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर जमाल अमजद ने कहा कि आज का समाज जिसमें हमें एकता की जरूरत है । समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जो व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। इसलिए हम लोग शिक्षा के महत्व को पहचाने और उसे अपने जीवन में महत्त्व पूर्ण स्थान दे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नदीम अमजद ने कहा कि अमजद साहब के मिशन को आगे बढ़ाना हम लोगों का लक्ष्य है और इसके लिए हम सतत प्रयत्न शील रहते हैं। उन्होंने कहा कि खाकसारों में रहा खाकसारों की तरह। ज़रपरास्त में चला अमजद तो सहाना चला।इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं को जिन्होंने जिले और मंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम या द्वितीय स्थान हासिल किया था। उन्हें अध्यक्ष द्वारा मेडल देकर के सम्मानित किया गया। तथा छात्रों को शाल व कंबल भी वितरित किया गया।इस अवसर पर जमीर अहमद, अंसार अहमद , विपुल कुमार श्रीवास्तव, शेषनाथ पांडे ,मोहम्मद आजम , रामदरस, मिठाई लाल ,विवेक यादव, मानिकचंद, यादव,सोहराबअहमद ,जफर आलम ,तौफीक अहमद ,मोहम्मद तारीक, ओम प्रकाश मिश्रा, लुकमान, नूरुद्दीन फहीम,अली शबबर,एजाज अहमद, मूसई यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
