




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,अतरौलिया। स्थानीय क्षेत्र के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को पटेल इंटर कॉलेज के सामने “तिलक खाद व बीज भंडार” का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन युवा भाजपा नेता हर्षित सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्षेत्र के किसान व गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्षित सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद और बीज की उपलब्धता किसानों की सबसे बड़ी जरूरत होती है। इस भंडार के खुलने से किसानों को अब खाद, बीज और कृषि से जुड़े सामान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए इसे किसानों के लिए लाभकारी पहल बताया।उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र पर किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया, डीएपी, जिप्सम, फास्फोरस, जिंक समेत विभिन्न प्रकार की कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही कृषि कार्य से जुड़े अन्य आवश्यक उत्पाद भी पर्याप्त मात्रा में मिलेंगे।इस अवसर पर दिनेश सिंह, पीयूष सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और किसानों ने नई दुकान खुलने पर खुशी जताई।
