आजमगढ़ जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार द्वारा थाना रानी की सराय क्षेत्रान्तर्गत तुसार गैस एजेंसी, नीबी तथा थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत के.टी. गैस एजेंसी, हलुवाडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गैस सिलिंडर के भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जांच की गई तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध व सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *