आजमगढ़ चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कन्धरापुर पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक नरेन्द्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार पाल, हेड कांस्टेबल कौशलेश सिंह, कांस्टेबल प्रवेश कुमार चौधरी एवं कांस्टेबल अंकुर तिवारी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम बाकीपुर सोनहरिया रोड पर एक युवक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है।सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह (26 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी वजहा ईदिलपुर थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया।बरामद मोटरसाइकिल UP 62 CM 6103 (HF Deluxe) पाई गई, जो मु0अ0सं0 03/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना कन्धरापुर में मु0अ0सं0 33/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *