

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। उ०प्र० शासन वित्त सेवाएं एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में आज पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न पेंशन संगठनों के पदाधिकारियों एवं पेंशनरों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों/ कर्मचारियों के बैठक में प्रतिभाग किया। पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी, उदय राज यादव, शीतल प्रसाद श्रीवास्तव, इन्द्रासन सिंह, रमाकान्त सिंह, सूर्यदेव मिश्र, आदि द्वारा पेंशनर की समस्याओं/सुझाव से अवगत कराया गया। मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पेंशनरों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र पूर्ण करने के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। पेंशनर दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गम्भीर सिंह द्वारा की गयी तथा अन्त में अध्यक्ष महोदय द्वारा पेंशनरों को धन्यवाद देते हुए सभा का समापन किया गया।
