उपाध्यक्ष नहीं पहुंचे, प्रतिनिधि ने संभाली कमान; दलित बस्तियों में योजनाओं की हकीकत परखी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को जमीनी स्तर पर परखने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष का जनपद दौरा प्रस्तावित था, लेकिन अस्वस्थता के चलते वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनके अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता श्याम सुंदर चौहान ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी और निर्धारित स्थलों का दौरा किया।श्याम सुंदर चौहान ने बताया कि आयोग के उपाध्यक्ष का उद्देश्य जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। अस्वास्थ्य कारणों से उनके न पहुंच पाने पर उन्हें प्रतिनिधि बनाकर भेजा गया है और वह सभी निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेकर जिम्मेदारी निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग अधिनियम 1995 के तहत आयोग को जो शक्तियां प्राप्त हैं, उनके आधार पर एससी-एसटी समाज के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक विकास के साथ ही उन पर होने वाले अत्याचारों की रोकथाम के लिए कार्य किया जाता है।इसी क्रम में जहानागंज विकासखंड के दौलताबाद गांव और हथोटा ग्राम सभा के पद्मीनिया पुरवा में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान लोगों से पूछा गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, और यदि नहीं मिल रहा तो उसके पीछे क्या कारण हैं।दौरे के दौरान ग्रामीणों ने छात्रवृत्ति, वृद्धा पेंशन और जलनिकासी जैसी समस्याएं उठाईं। प्रतिनिधि ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि आयोग का उद्देश्य सिर्फ योजनाओं की समीक्षा करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंचाना और किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *