




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। साइबर थाना/साइबर सेल एवं कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड की शिकार एक महिला के खाते में ₹98,000 की धनराशि वापस कराई गई। पीड़िता सुनैना यादव, निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली, के बैंक खाते से बिना अनुमति ₹98,001 कट गए थे।खाते से धनराशि कटने का संदेश मिलने पर महिला ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोतवाली के साइबर प्रभारी और उनकी टीम ने साइबर पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक एवं एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की तत्परता के चलते पीड़िता के खाते में ₹98,000 की राशि वापस करा दी गई।पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने और स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने से बचें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सागर कुमार रंगू, कांस्टेबल नीरज पटेल एवं कांस्टेबल राजन कुमार गोड़ की प्रमुख भूमिका रही।ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला, पुलिस ने वापस कराए ₹98 हजार
