अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी तुड़वाने का भी आरोप

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। निजामाबाद थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का शोषण करने तथा उसकी शादी में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 27 मई 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद में सरवन कुमार यादव निवासी श्रीकांतपुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की शादी तुड़वाने का प्रयास किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण किया।मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 3 जून को रानी की सराय बाईपास क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय, हेड कांस्टेबल हौसिलानंद यादव तथा कांस्टेबल कृष्णचंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *