
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित हुनर सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान आजमगढ़ के कलाकारों ने झारखंड के गिरिडीह में आयोजित अखिल भारतीय नाटक, लोकनृत्य व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी से 1 फरवरी तक कला संगम द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से करीब 25 नृत्य दलों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में आजमगढ़ के कलाकारों ने समूह लोक नृत्य, समूह शास्त्रीय नृत्य, रंग यात्रा तथा कैम्पफायर श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यक्तिगत श्रेणी में शशांक राय को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसके अलावा संस्थान के सचिव सुनील दत्त विश्वकर्मा को अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘रंग साधक दिगंबर प्रसाद जैन स्मृति रंग सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। नृत्यों का संयोजन कमलेश सोनकर द्वारा किया गया।15 सदस्यीय दल में राज पासवान, रवि गौड़, रोशनी चौहान, सुहानी, तारा, प्रियम, निशा चौहान, रूपाली, रुनझुन और खुशबू गोंड सहित अन्य कलाकार शामिल रहे।दल की इस सफलता पर वापसी के बाद डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, रमाकांत वर्मा, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, अजेंद्र राय, सुनील अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह, पंकज सिंह और गजराज प्रसाद ने कलाकारों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
