




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को डॉ. रत्नेश कुमार यादव के फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ पोइटियर्स में पोस्ट-डॉक्टरेट पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।सफुद्दीनपुर (सदर), आजमगढ़ निवासी डॉ. रत्नेश कुमार यादव की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद बीटेक की डिग्री ए.के.टी.यू. से तथा एमटेक की शिक्षा एनआईटी सिलचर से पूरी की। उन्होंने आईआईटी रोपड़ से एडवांस कम्बशन इंजन विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की। वर्तमान में वह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, देवगांव (आजमगढ़) में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।सम्मान समारोह में उनके पिता अभय कुमार यादव, दादा एवं पूर्व एडीओ रामराज यादव, विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, रमाकांत यादव, लव यादव, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र दुबे, संतोष कुमार यादव, रवि प्रकाश, राजकुमार गौतम, अतुल कुमार यादव, विमल यादव, पंकज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर पूर्व एडीओ रामराज यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. रत्नेश कुमार यादव की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
