

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आजमगढ़ पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया।31 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में सर्किल नगर के सभी टॉप-10 अभियुक्तों के घरों पर पुलिस टीमों ने एक साथ पहुंचकर सत्यापन और जांच की। अभियान के दौरान अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति, गतिविधियों और उपलब्धता की जांच की गई। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को इन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य जनपद में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना, उनकी गतिविधियों पर नजर रखना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
