सर्विस लेन किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, मची सनसनीशिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्लहपार गांव के समीप सोमवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद झाड़ियों में पड़े शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसका रंग गोरा और कद करीब पांच फीट सात इंच है। मृतक ने सफेद रंग की पैंट तथा हरे-सफेद लाइन वाली शर्ट पहन रखी थी। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *