

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोमवार को एक लड़की के पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। एसपी सिटी ने सिधारी थाना प्रभारी को वीडियो को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस लगातार हर्ष फायरिंग पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित किया जा रहा है। इसके बाद भी जिले में हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। सोमवार को हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक लड़की हाथों में पिस्टल लिए फायरिंग कर रही है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और वायरल वीडियो की जांच में जुट गई। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप पर एक महिला का फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी सिधारी को वीडियो के सत्यता की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
