टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर 9.63 लाख रुपये की ठगी, गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में टीटी (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त संदीप श्रीवास्तव को गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव टिसौरा से गिरफ्तार किया गया।मामला 7 मई 2026 का है, जब इसहाकपुर निवासी जनार्दन यादव ने कंधरापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पुत्र अमन को रेलवे में टीटी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 9 लाख 63 हजार 500 रुपये ले लिए। आरोप है कि ठगी को विश्वसनीय दिखाने के लिए फर्जी टीटी पहचान पत्र भी बनाकर दे दिया गया। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपियों ने गाली-गलौज और धमकी दी।इस मामले में कंधरापुर थाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य संदीप श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *