


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के शहर क्षेत्र में चौक स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर में सुबह से महिलाओं समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। बड़ी संख्या में लोगों ने माता रानी को नारियल चुनरी चढ़ाकर मन्नत मांगी और पूजा अर्चना कर रहे हैं। दक्षिण मुखी देवी का श्रृंगार किया गया, जहां विशेष आरती की जा रही। इस प्राचीन मंदिर को झलरियों तथा फूल मालाओं से सजाया गया है। मंदिर में भीड़ देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आपको बता दे की आजमगढ़ जिले में चर्चित दक्षिण मुखी मंदिर में जहां श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। बताया गया कि आज शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन है और इस दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा होती है। जिले के मुख्य चौक पर दक्षिण मुखी देवी मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष से अधिक पुराना है। मान्यता है कि यहां पर देवी जी तंत्र विद्या से प्रकट हुई, यह एक तांत्रिक मंदिर है। खास बात यह भी है कि दक्षिण मुखी देवी मंदिर पूरे देश में केवल यहां और एक अन्य कोलकाता में मंदिर स्थापित है। इस मंदिर का काफी महत्व है, इसलिए लोग यहां दर्शन करने आते हैं, जहां आसपास जिले से भी लोग यहां माताजी का दिव्य दर्शन, पूजन करने और मन्नत मांगते हैं।
