




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार से ई-रिक्शा से कार्यालय जाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ और वैकल्पिक परिवहन को बढ़ावा देने के आह्वान के समर्थन में जिलाधिकारी ने 18 मई से नियमित रूप से ई-रिक्शा का उपयोग कर कार्यालय आने-जाने की शुरुआत की है।प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा को शासन के वित्तीय नियमों का पालन करते हुए विधिवत हायर किया गया है। जिलाधिकारी की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ऊर्जा बचत की दिशा में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।जिलाधिकारी के इस कदम की प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी खूब चर्चा रही। माना जा रहा है कि इससे आमजन में भी स्वच्छ और वैकल्पिक परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा।
