आजमगढ़ नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से करीब 12 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।पुलिस के अनुसार, आरोपी फूलेन्दर राम ने AIIMS, रेलवे समेत अन्य विभागों में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर कई किश्तों में पैसा लिया। जब नौकरी नहीं दिलाई गई और पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी।इस मामले में थाना मेहनाजपुर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए कार्रवाई तेज की।और 18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव बरेहता के पास पक्की सड़क से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी फूलेन्दर राम (उम्र करीब 51 वर्ष) को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लालगंज उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी और कांस्टेबल कमलेश सरोज की अहम भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और लोगों से ऐसे झांसे में न आने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *