


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। साइबर ठगी का शिकार हुए दो युवकों को शहर कोतवाली पुलिस की तत्पर कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़ितों की ठगी गई रकम वापस कराई।जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार से साइबर ठगों ने करीब 73 हजार रुपये और सुनील कुमार प्रजापति से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। मामले की शिकायत मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और संबंधित माध्यमों से दोनों के पैसे रिफंड करवा दिए।इस सराहनीय कार्य में शहर कोतवाली प्रभारी रवि गौतम और कांस्टेबल नीरज कुमार की अहम भूमिका रही।राहत मिलने के बाद दोनों पीड़ितों ने पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त किया और उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें और ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
