सीएम युवा उद्यमी अभियान के तहत आजमगढ़ में ऋण वितरण, युवाओं को मिला प्रोत्साहन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चयनित युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने लाभार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *