आजमगढ़ भूमि व प्लॉटिंग के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाला वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़।थाना मुबारकपुर पुलिस ने भूमि व प्लॉटिंग में निवेश का झांसा देकर 30 लाख रुपये हड़पने के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त लगातार विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा था और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। आपको बता दे की दिनांक 26 जनवरी 2026 को वादिनी रूकमीना सरोज, निवासी ग्राम गंजोर थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ ने थाना पहुंचकर तहरीर दी थी कि कृष्णा चौहान के कहने पर अमित यादव व सोनू यादव ने भूमि दिलाने एवं लखनऊ स्थित प्लॉटिंग में निवेश कराने का लालच देकर दिनांक 21.09.2024 को आरटीजीएस के माध्यम से ₹10 लाख तथा दिनांक 30.09.2024 को नकद ₹20 लाख प्राप्त किए। अभियुक्तों ने एक वर्ष में ₹45 लाख लौटाने का आश्वासन दिया था।एक वर्ष बीतने के बाद जब धनराशि की मांग की गई तो अभियुक्तों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 35/26 धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।दिनांक 27 जनवरी 2026 को विवेचक उ0नि0 सतीश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम मोहब्बतपुर स्थित शिव मंदिर के पास वांछित अभियुक्त अमित यादव को नोटिस धारा 35(3) बीएनएसएस तामील कराने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्त ने नोटिस लेने से इंकार करते हुए उसे फाड़ दिया। अभियुक्त के हिस्ट्रीशीटर होने, विवेचना में सहयोग न करने तथा पीड़िता को निरंतर धमकी देने के चलते कारण गिरफ्तारी बताते हुए उसे करीब 12:30 बजे पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *