

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। पीड़ित वकील अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी आइनिया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ से दिनांक 30 अगस्त को गाड़ी खरीदनवाने के नाम पर 97100 रूपये का साइबर फ्राड हो गया था । जिसके संबंध मे पीड़ित वकील उपरोक्त द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत सं0 23105250071018 दर्ज कराई गयी जिसमे पीड़ित का 32000 रुपया होल्ड कराया गया । जिसमें थाना कोतवाली साइबर टीम व साइबर सेल द्वारा ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते मे 32000 रुपया वापस कराया गया ।
