नवविवाहिता के कमरे में मिला रिश्ते का अगुवा, पति ने बाहर से जड़ दिया ताला

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता के मायके में शादी तय कराने वाला अगुवा उसके कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पति मौके पर पहुंचा और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों को थाने ले गई।जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 11 जून को जौनपुर जिले में हुई थी। शादी के बाद वह 1 जुलाई को अपने मायके आई थी। बताया जा रहा है कि जौनपुर निवासी देवी प्रसाद राम, जिसने दोनों परिवारों के बीच विवाह तय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, पिछले कुछ दिनों से युवती के मायके में ठहरा हुआ था।पति को इसकी जानकारी मिलने पर वह चुपचाप ससुराल पहुंचा। पुष्टि होने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और ग्रामीणों को बुला लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर देर रात तक पूछताछ और पंचायत चलती रही। बरदह पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *