13 जून को सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने लिया जायजा

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर खबर लखनऊ

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जिले में आगामी 13 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त विवेक, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ एन आर वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कृषि महाविद्यालय, कोटवा स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर निर्माणाधीन जर्मन हैंगर, जनसभा स्थल, जनसामान्य एवं वीआईपी पार्किंग व्यवस्था, सेफ हाउस, बैठक स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।मंडलायुक्त विवेक कुमार ने कहा कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसभा स्थल पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कार्यक्रम से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले जनसामान्य एवं विशिष्ट अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण उपरांत अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।आज़मगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का 13 जून को आज़मगढ़ का एक संभावित दौरा कार्यक्रम मिला है।इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है और कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का यह दौरा थाना रानी की सराय के अंतर्गत प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के इस दौरे में मुख्य रूप से मंडलीय समीक्षा और जन संवाद के कार्यक्रम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *