


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन दहन” के तहत भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने विभिन्न थानों से बरामद कुल 864.184 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कराया। इनमें गांजा, हीरोइन/स्मैक, डायजापाम सहित अन्य नशीले पदार्थ और करीब 1000 डायजापाम टैबलेट्स शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग ₹7.35 करोड़ आंकी गई है। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेश और निर्धारित मानकों के तहत की गई।यह कार्रवाई मेसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्रा. लि. स्थित औद्योगिक इकाई में स्थापित इंसीनिरेटर के माध्यम से संपन्न हुई। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए।कार्यवाही के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), उ0नि0 श्रीप्रकाश मिश्रा सहित डीसीआरबी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस का कहना है कि यह अभियान जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
