आजमगढ़ में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 10 हजार रुपये लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक आकाश यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक विद्यालय संचालक से विद्यालय की मान्यता संबंधी कार्य कराने के बदले आकाश यादव द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुधवार को आरोपी को रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ लेकर पूछताछ और अन्य कानूनी कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे दिन कार्यालय परिसर में मामले की चर्चा होती रही।सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *