आजमगढ़ पहले सुरक्षा जरूरी, ट्राई साइकिल पर हेलमेट लगाकर दिव्यांग ने दिया बड़ा संदेश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे हेलमेट अभियान के बीच आजमगढ़ के आसौसा निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति ने ट्राई साइकिल पर हेलमेट लगाकर लोगों को जागरूक करने की अनूठी पहल की। उनकी तस्वीर और संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दिव्यांग व्यक्ति ने कहा कि सड़क पर चलते समय सुरक्षा सबसे पहले जरूरी है। जब ट्राई साइकिल चलाते समय भी सिर की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है, तो मोटरसाइकिल और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बाइक चालकों से अपील की कि हेलमेट पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें। सड़क हादसा किसी के साथ भी हो सकता है, इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटी-सी सावधानी कई बड़े हादसों से बचा सकती है। हेलमेट पहनना बोझ नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का साधन है। उनकी इस पहल ने लोगों को यह संदेश दिया कि सुरक्षा के लिए कोई बहाना नहीं होना चाहिए। दिव्यांग व्यक्ति का यह संदेश सड़क सुरक्षा अभियान के बीच खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने कहा कि हर दोपहिया वाहन चालक को घर से निकलते समय हेलमेट जरूर लगाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।बाईट:सतीश कुमार,दिव्यांगहेडिंगट्राई साइकिल पर हेलमेट लगाकर दिव्यांग ने दिया सड़क सुरक्षा का बड़ा संदेशसब हेडिंगबोले- चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेटआजमगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे हेलमेट अभियान के बीच जिले के मेहनगर तहसील केअसोसा गांव निवासी दिव्यांग सतीश कुमार ने ट्राई साइकिल पर हेलमेट लगाकर लोगों को जागरूक करने की अनूठी पहल की। उनकी तस्वीर और संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।सतीश कुमार ने कहा कि सड़क पर चलते समय सुरक्षा सबसे पहले जरूरी है। जब ट्राई साइकिल चलाते समय भी सिर की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है, तो मोटरसाइकिल और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।उन्होंने बाइक चालकों से अपील की कि हेलमेट पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें। सड़क हादसा किसी के साथ भी हो सकता है, इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि छोटी-सी सावधानी कई बड़े हादसों से बचा सकती है। हेलमेट बोझ नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का साधन है। उनकी इस पहल ने लोगों को यह संदेश दिया कि सुरक्षा के लिए कोई बहाना नहीं होना चाहिए।सतीश कुमार ने कहा कि हर दोपहिया वाहन चालक को घर से निकलते समय हेलमेट जरूर लगाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। दिव्यांग सतीश की यह पहल सड़क सुरक्षा अभियान के बीच लोगों का खास तौर पर ध्यान खींच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *