मेहनगर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, पुस्तकालय भवन का किया शिलान्यास

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को मेहनगर तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से स्वीकृत पुस्तकालय भवन एवं सीढ़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अनिल वर्मा समेत बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अनिल वर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का पेशा केवल रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के पीड़ित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश का अधिवक्ता समाज पीड़ित, दुखी और अपमानित जनता को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।सांसद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से जनता से वसूली कराई जा रही है। छात्र पेपर लीक की समस्या से परेशान हैं और नौकरी मांगने वाले नौजवानों को लाठियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अधिवक्ताओं की सहायता के लिए अधिवक्ता कल्याण निधि की व्यवस्था की थी। सपा की सरकार बनने पर अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए फिर से काम किया जाएगा।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अधिवक्ता साथियों से समाजवादी पार्टी के लिए सहयोग और समर्थन मांगा। साथ ही आश्वासन दिया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर आजमगढ़ का विकास विशेष प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।कार्यक्रम में शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव, पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव तथा मेहनगर विधायक पूजा सरोज ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर मेहनगर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *