आजमगढ़ धूमधाम से मनाई गई अठवरिया मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सदावर्ती स्थित श्री अठवरिया मंदिर में 4 सितंबर 2026 को अठवरिया परिवार की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अठवरिया परिवार के साथ-साथ समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रात्रि में निर्धारित समय पर मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। देर रात तक अठवरिया परिवार के सदस्यों और समाज के लोगों ने मंदिर में मौजूद रहकर दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और आराधना की।अठवरिया परिवार के सदस्य अमृत अग्रवाल एवं श्याम प्रकाश ने मंदिर के इतिहास और विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक मंदिर की विशेष पहचान ठाकुर जी के साथ गोपियों की आकर्षक प्रतिमाओं से भी है, जो मंदिर को विशेष बनाती हैं।उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अठवरिया परिवार के सदस्य सुबह से ही मंदिर की सेवा में जुट जाते हैं। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था करने के साथ ही पूरे दिन ठाकुर जी की सेवा और पूजा-अर्चना की जाती है।सीओ सिटी शुभम तोदी ने भी सपरिवार मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल, नवनीत दास, आनंद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, संदीप गोयल, सौरभ डालमिया, सीताराम, शशि भूषण गर्ग, अतुल अग्रवाल (मुन्ना), ज्ञान चंद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विजय कृष्ण अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल (लड्डू), पवन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, डेविड अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (गप्पू), राधामोहन गोयल एवं रिंपल अग्रवाल सहित अठवरिया परिवार और समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *