

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।मंडलवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त विवेक की पहल पर शुक्रवार को कमिश्नरी परिसर स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में निःशुल्क ईएनटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मां ईएनटी सेंटर की ओर से आयोजित इस शिविर में डॉ. नीति चड्ढा के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों के नाक, कान एवं गले की जांच की गई।शिविर में कुल 85 लोगों की जांच की गई। इस दौरान ऑडियोमेट्री, ईयर एंडोस्कोपी, नोजल एंडोस्कोपी और थ्रोट एंडोस्कोपी जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान कुछ लोगों में कान के पर्दे में छेद, साइनस, एलर्जी, डीएनएस, नेजल पॉलिप, मुंह में छाले, वोकल कॉर्ड से जुड़ी समस्या, चक्कर आना और कान में आवाज आने जैसी समस्याएं सामने आईं।डॉ. नीति चड्ढा ने बताया कि शिविर में अपर आयुक्त प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय, अपर आयुक्त न्यायिक डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर आयुक्त ज्योति राय और प्रशासनिक अधिकारी रामअवध सहित कुल 85 लोगों की जांच की गई। जांच के बाद 50 से अधिक लोगों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं और उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।शिविर का लाभ उठाने वाले लोगों ने मंडलायुक्त विवेक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला सराहनीय कदम बताया।इस अवसर पर मां ईएनटी सेंटर के तकनीकी स्टाफ अभिषेक, ममता, कुमुद, विशाल, पूजा, हरेंद्र और रुकैय्या सहित अन्य कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
