HMPS में CBSE नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य समापन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हरिशचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल (HMPS), सरायमंदराज, कार्तलपुर बाईपास में आयोजित CBSE National Archery Tournament 2026 का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक चली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।समापन समारोह में डॉ. एस.के. राय, डॉ. राजकुमार राय, डॉ. अजय राय, डॉ. नितिन सिंह, डॉ. बजरंग सिंह, डॉ. डी.बी. सिंह और डॉ. अमित सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति रिछारिया ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम अधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की सफल मेजबानी HMPS के लिए गौरव का विषय है। इससे विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलने के साथ आजमगढ़ को राष्ट्रीय खेल मंच पर पहचान मिली है।प्रतियोगिता के Indian Round में अंडर-14 वर्ग में Mega Mind Sr. Sec. School, Tosham की टीम के अमन, अभिनव, मयंक और योगेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 में Seth M.R. Jaipuria School, Varanasi के अथर्व जायसवाल, अभय प्रताप और डिंकर तथा अंडर-19 में Dev Gurukul के तिलक, आरव और विराज ने स्वर्ण पदक जीता।Recurve वर्ग में अंडर-14 के अनंत गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रभात सिंह और प्रवीण सिंह, अंडर-17 के जयदीप रावत, अनुज शर्मा और आरव तथा अंडर-19 के S.V. Nagul Pranav, A. Shiva Pranav और S. Parvendhan की टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।वहीं Compound Round के अंडर-14 में Dev Centenary, Haridwar के कबीर, मनन, यथार्थ और श्लोक, अंडर-17 में Rawal Convent School, Haryana के सार्थक कौशिक, मंदीप और अमन तथा अंडर-19 में Joseph & Mary Public School के मिर्नाल सिन्हा, हिमांशु और प्रिंस ने स्वर्ण पदक हासिल किया।विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनकी टीमों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों और अतिथियों ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए HMPS प्रबंधन की सराहना की। समारोह के साथ ही छह दिवसीय CBSE National Archery Tournament 2026 का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *