बिलरियागंज में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम! दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, लंबा है आपराधिक इतिहास

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की कोशिश कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम मोलनापुर मोड़ स्थित नहर पुलिया के पास दोनों महिलाओं ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को बिलरियागंज थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोलनापुर मोड़ नहर पुलिया के पास चेन छीनने के प्रयास की सूचना मिली। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा और उपनिरीक्षक संतोष कुमार पाठक पुलिस बल एवं महिला आरक्षियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से दोनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मीरा पत्नी राजेश, निवासी ग्राम बेलकुण्डा, थाना रौनापार, उम्र करीब 35 वर्ष और संध्या पत्नी अरुण, निवासी ग्राम काखभार तेन्दुआ, थाना बिलरियागंज, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।दोनों का पहले से दर्ज है आपराधिक इतिहासपुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार मीरा के खिलाफ आजमगढ़, मऊ और देवरिया जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और अन्य धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं संध्या के खिलाफ मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाने में चोरी से संबंधित एक पुराना मुकदमा दर्ज है। इस घटना को लेकर बिलरियागंज थाने में मु0अ0सं0 265/26 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमइस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संतोष कुमार पाठक, कांस्टेबल सतपाल सिंह, महिला कांस्टेबल नीलम देवी और रिजर्व महिला कांस्टेबल हर्षिता द्विवेदी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *