आजमगढ़ मंडलीय जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। मंडलीय जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में मंगलवार की सुबह स्विच बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगते ही वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। मरीज अपनी जान बचाने के लिए बिस्तर छोड़कर बाहर निकल आए।जानकारी के मुताबिक, बेड नंबर 13 के पास बिजली का स्विच बोर्ड और ऑक्सीजन पाइप लाइन का सॉकेट लगा है। इसी बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं, जिससे मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पहले बेडशीट और कपड़ों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब लपटें बढ़ने लगीं तो फायर गैस सिलेंडर की मदद से आग बुझाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *