गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रम में भाजपा के दो गुटों के बीच आपस में जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब मंत्री अनिल राजभर आजमगढ़ के नेहरू हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे इसी बीच गाड़ी आगे पीछे करने के साथ मंच पर चढ़ने को लेकर गुटबाजी से जूझ रही भाजपा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस पक्ष में जहां एक तरफ से भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री अमन श्रीवास्तव हैं। जबकि दूसरे पक्ष के निखिल राय हैं । मारपीट के बाद दोनों पक्ष अपने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे ।कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों के समर्थक एक बार फिर कोतवाली में ही गाली गलौज करने लगे और दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरत प्रकाश श्रीवास्तव बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए । भारतीय जनता पार्टी से जुड़े दोनों पक्ष पार्टी की फजीहत कराने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर और बड़े नेताओं के दबाव के बाद सुलह समझौते के लिए राजी हो गए।दोनों पक्षों के बीच सुलह तो हो गई लेकिन पार्टी को इस घटना का भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस मामले में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि हमारे परिवार का प्रकरण है दोनों पक्षों को समझाकर समाधान कर दिया जाएगा।वही इस मामले में एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने कहा कि दो गुट आपस में भिड़ गए थे। दोनों को हिरासत में लिया गया इसके बाद उनके समर्थक एक बार फिर भिड़ गए। इस संबंध में कोतवाली में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
