साइबर क्राइम उपनिरीक्षक रवि प्रकाश के नेतृत्व में लगातार साइबर पीड़ितों का कराया जा रहा पैसा वापस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव, आजमगढ़। आवेदक प्रमोद कुमार गुप्ता निवासी सिविल लाइन थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़के साथ कोयला खरीदने के नाम पर 29,999/- रूपये का साइबर फ्राड हुआ था जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर Complain No. 33102250025435 पंजीकृत किया गया था । जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 108/25 धारा 316(2)/351(3) के अंतर्गत पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण में 29,9999 रूपये होल्ड था । उक्त शिकायत पर विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय से कोर्ट आर्डर बनवाकर आवेदक के 29,999/- रूपये साइबर पुलिस उपनिरीक्षक रवि प्रकाश के नेतृत्व में लगातार साइबर पीड़ितों का पैसा वापस कराया जा रहा है।

➡️आवेदक प्रमोद कुमार गुप्ता उपरोक्त के साइबर कम्पलेन के जांच के क्रम में आज दिनांक 06.10.2025 को आवेदक के खाते में कुल 29,999/- रूपये वापस कराया गया ।

➡️पुलिस टीमः- 1.उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़। 2.म0आ0 उमा वर्मा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़। 3.का0 नीरज वर्मा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *