




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत एवं उत्कृष्ट रहा।मानविकी वर्ग की छात्रा अंजली यादव ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गणित वर्ग से फुटी यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानविकी वर्ग की महक राय ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय, अंजली सिंह ने 95 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ तथा दिव्या तिवारी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान हासिल किया।इसी क्रम में निलय सिंह एवं पीयूष पाण्डेय ने 94.6 प्रतिशत अंक, जबकि सिमरन यादव, शिवांगी राय और जागृति त्रिपाठी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सुधांशु पाण्डेय ने 93.4 प्रतिशत, नवनीत यादव ने 93 प्रतिशत तथा ब्यूटी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।विशेष उपलब्धि के रूप में दिव्या तिवारी, हानिया खान, खुशी गोंड, सिमरन यादव और साक्षी यादव ने चित्रकला विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं पवन्या यशस्वी ने भारतीय संगीत तथा महक राय ने राजनीति विज्ञान विषय में 100 में 100 अंक हासिल किए।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन का यह परिणाम है। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गौरतलब है कि इसी वर्ष विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल स्तर पर भी विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया था।
