UPSSSC स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में रविवार को आयोजित UPSSSC स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान CCTV कैमरों, बायोमेट्रिक सत्यापन, अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में कराई जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के बीच परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित टीमों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *