आजमगढ़ थाना बिलरियागंज क्षेत्र में नवनिर्मित पुलिस बूथ का एसपी ने किया भव्य उद्घाटन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

पुलिस–पब्लिक समन्वय को मिलेगा सुदृढ़ आधार

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा थाना बिलरियागंज क्षेत्र के पटवध कौतुक में नव निर्मित पुलिस बूथ का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस पुलिस बूथ की स्थापना से स्थानीय क्षेत्र में पुलिस की पहुँच और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी, साथ ही आमजन में सुरक्षा का भाव और विश्वास भी बढ़ेगा। पुलिस–पब्लिक संवाद पर विशेष जोरउद्घाटन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के एक सम्भ्रान्त नागरिक से वार्ता की गई। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य:- 01. पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, 02. क्षेत्र में कुशल कानून-व्यवस्था, 03.समस्याओं के त्वरित समाधान एवं 04.जनसहयोग से अपराध नियंत्रण को बढ़ावा देना था।इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा व पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित थाना क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे। नवनिर्मित पुलिस बूथ से 01. क्षेत्र में पुलिस की सतत मौजूदगी सुनिश्चित होगी 02. गश्त, सहायता व शिकायत निस्तारण में गति और पारदर्शिता आएगी 03. आमजन की सुरक्षा भावना में वृद्धि होगी 04. स्थानीय समस्याओं के समाधान में त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *