
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा थाना तहबरपुर क्षेत्र के तहबरपुर तिराहे पर नव निर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया। पुलिस बूथ की स्थापना से क्षेत्र में पुलिस की उपलब्धता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा पुलिस–पब्लिक समन्वय को और अधिक मजबूती मिलेगी। उद्घाटन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की गई। इस संवाद का उद्देश्य है। की पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु सहयोगात्मक वातावरण बनाना, कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना था। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह, थाना तहबरपुर के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा थाना क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्भ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे।
