थाना कप्तानगंज में साइबर हेल्प डेस्क का एसपी ने किया उद्घाटन, रिटायर्ड कर्मियों का सम्मान एवं छात्राओं को साइबर सुरक्षा व मिशन शक्ति पर जागरूक किया गया

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा थाना कप्तानगंज में साइबर हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस हेल्प डेस्क के संचालन से साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित होगा। वरिष्ठ एवं सम्भ्रान्त नागरिकों से संवाद उद्घाटन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से भेंट कर। सामाजिक समन्वय, स्थानीय कानून-व्यवस्था, साइबर अपराधों की रोकथाम, पुलिस–पब्लिक साझेदारी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सार्थक संवाद स्थापित किया गया। रिटायर्ड कर्मियों का सम्मान एवं चौकीदारों को सामग्री वितरण इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के रिटायर्ड पुलिस कर्मियों/पेंशनर्स को साल भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्राम सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु चौकीदारों को टॉर्च, सीटी व अन्य सामग्री प्रदान की गई। यह पहल पुलिस विभाग में सेवा देने वाले पूर्व कर्मियों के सम्मान और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्मिकों के प्रोत्साहन का उदाहरण है।स्कूली छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति पर जागरूक किया गया*थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आई स्कूली बच्चियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा— साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड की रोकथाम, सोशल मीडिया सुरक्षित उपयोग, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित मिशन शक्ति कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। छात्राओं ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से साइबर सुरक्षा को लेकर प्रश्न पूछे जिनका उत्तर देकर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण इस कार्यक्रम में निम्न अधिकारी/कर्मचारी एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह, थाने के अन्य अधिकारी/कर्मचारी, थाना क्षेत्र के रिटायर्ड कर्मचारीगण/पेंशनर्स, वरिष्ठ एवं सम्भ्रान्त व्यक्ति, विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *