

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। हरिहरपुर गांव निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी बृजेश के मकान पर एडीए द्वारा मंगलवार तड़के की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के बाद मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह हरिहरपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके का निरीक्षण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि एडीए ने बिना स्पष्ट कारण बताए जल्दबाजी में कार्रवाई की। जिलाध्यक्ष का कहना था कि पहले नोटिस जारी किया गया और अगले ही दिन मकान ध्वस्त कर दिया गया, जबकि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। ध्रुव कुमार सिंह ने आशंका जताई कि निचले स्तर के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया गया होगा। डीएम से मुलाकात के दौरान उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि किसी के साथ अन्याय हुआ है—चाहे वह पार्टी से जुड़ा व्यक्ति हो या आम नागरिक—तो उसे न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित बृजेश को मुआवजा दिलाने के विषय में जिलाधिकारी से चर्चा की गई है और भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी
